मोहर्रम को लेकर एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 06, 2025
- 182 views
रोहतास।मुहर्रम पर्व को लेकर सासाराम शहर में रविवार को एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसपी ने वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ संवेदनशील स्थानों पर मार्च किया। एसपी ने कहा कि अगर कोई किसी भी प्रकार का बाधा डालेगा या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करेगा, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गलत मंशा रखने वालों को चेतावनी दी गई है। जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। शहरवासियों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मोहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


रिपोर्टर