बिक्रमगंज का बेटा अब्दुल रमीज़ बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पूरे जिले को किया गौरवान्वित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 13, 2025
- 152 views
रोहतास। जिले के बिक्रमगंज का बेटा अब्दुल रमीज़ खान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे शहर और जिले के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
सासाराम के वार्ड संख्या 26 निवासी अब्दुल रमीज़ खान के पिता क़ासिम खान भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं और *Honorary Captain* के पद से सेवानिवृत्त हुए। पिता की वीरता और अनुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब्दुल रमीज़ ने भी फौज की वर्दी पहनने का सपना पूरा किया और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।
फिलहाल अब्दुल रमीज़ का परिवार मेरठ में निवास करता है। जैसे ही उनके लेफ्टिनेंट बनने की खबर सासाराम पहुंची, उनके पुराने मुहल्ले वार्ड 26 में मिठाइयाँ बँटने लगीं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब्दुल रमीज़ शुरू से ही पढ़ाई और अनुशासन में अव्वल थे और भारतीय सेना में जाने का उनका सपना बचपन से था। अब उनके इस जज्बे और मेहनत ने उन्हें मंज़िल तक पहुँचा दिया।
वार्ड और शहर के लोगों ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि अब्दुल रमीज़ जैसे नौजवानों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है।


रिपोर्टर