चिन्हित विभागों के पदाधिकारी के साथ पूर्व दिए गए अनुपालन की समीक्षा डीएम ने किया


रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में तृतीय मंगलवार को निर्धारित मुख्य सचिव, बिहार सरकार द्वारा समीक्षा हेतु चिन्हित विभागों के पदाधिकारी यथा नगर आयुक्त, सासाराम/प्रभारी पदाधिकारी, जिला पर्यटन शाखा/महाप्रबंधक उद्योग, रोहतास/कार्यपालक अभियंता विद्युत/कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग/कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग/कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग/कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन/सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत इत्यादि के साथ पूर्व दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारीगण द्वारा अपने विभाग के अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराया गया।

 पीएचईडी

नल जल योजना के क्रियान्वयन में बिजली बिल और अनुरक्षक मानदेय भुगतान के संबंध में की गई समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी द्वारा बताया गया की रोहतास में कुल 2042 नल जल योजनाओं में खपत किए गए बिजली बिल में अबतक कुल 11.7 करोड़ लंबित बकाया के विरुद्ध 2.49 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही अनुरक्षक भुगतान के मामले में अबतक 9.8 करोड़ लंबित राशि के विरुद्ध 5.23 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा इस संदर्भ में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रोहतास को निर्देशित किया गया लंबित बिजली बिल भुगतान एवं अनुरक्षक का मानदेय भुगतान के संदर्भ में आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करें।

 रोहतास जिले में पंचायती राज विभाग से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित कुल 2042 नल जल योजना के संबंध में बताया गया कि अब तक 1382 वार्ड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं 523 वार्ड में कार्य प्रगति पर है।शेष 137 वार्ड में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया गया हकी 15 दिन का अंदर शेष वार्ड में नल जल योजना को चालू करना सुनिश्चित करेंगे।

 जिन वार्डों में अब तक नई योजनाओं के संबंध में संबंधित अंचल अधिकारी से एनओसी प्राप्त नहीं हुआ है उन सभी प्रखंडों में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के द्वारा समन्वय स्थापित कर एनओसी प्राप्त करते हुए नल जल योजना का कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया गया।

 पथ निर्माण विभाग

1कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग के द्वारा अवगत कराया गया की रोहतास जिले में कुल चार बड़ी सड़क योजनाओं जिसमें अकोढ़ीगोला बाईपास बाईपास पथका निर्माण, रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण, डिहरी अकोढीगोला राजपुर पथ का चौड़ीकरण एवं आयरकोटा अकोढीगोला अमरातालब चौड़ीकरण वामजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति विभाग स्तर से होनी है जिसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा निर्देश दिया गया संबंधित विभाग के इस संबंध में समन्वय स्थापित कर सभी में कार्य शुरू कराया जाए।

इसी प्रकार से नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यों के बारे में समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को निर्देशित किया गया की विभाग स्तर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप त्वरित रूप से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।जिला कल्याण पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त कुल 22 प्रकार के सेवाओं से संबंधित आवेदनों के प्राप्ति एवं निष्पादन से संबंधित तथ्यों से अवगत कराया गया। 

समीक्षा क्रम में जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा जन्म मृत्यु निबंधन/आधार कार्ड निर्गमन /पेंशन योजना/ भूमिहीनों को बासगित पर्चा वितरण/ प्रधानमंत्री आवास योजना /नाली गली तथा नल जल योजना /मनरेगा जॉब कार्ड इत्यादि से संबंधित शेष बचे लंबित कार्यों का संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया और तत्संबधी डाटा को विभागीय पोर्टल पर अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया।


जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा समीक्षा के क्रम में अन्य सभी संबंधित पदाधिकारीगण के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई और सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को एक सप्ताह में अपने विभाग से संबंधित समस्यायों का निराकरण करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट