पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि की मौत


रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के राजपुर पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रमाशंकर पाण्डेय (45) वर्ष की इलाज के दौरान बीएचयू बनारस में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से पीलिया रोग हो जाने के कारण इलाज कराया जा रहा था। लेकिन शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।जिसे जिनके शव को गांव मौडिहरा में लाकर रामरेखा घाट बक्सर में पंचतत्व में विलीन किया गया।उनकी मौत की खबर सुन उनकी पत्नी राजपुर पैक्स अध्यक्ष सुनीता कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल,विधान पार्षद अशोक पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष संतोष यादव, मनोज पटेल सहित ढेर सारे पैक्स अध्यक्ष एवं जन प्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करते हुए उनके आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट