केदारनाथ से आई कावड़ यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत


तलेन । केदारनाथ से जल भरकर पैदल चलकर अकोला महाराष्ट्र जाने वाली  कावड़ यात्रा का नगर तलेन में आगमन पर नगर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा  रविवार शाम को नगर  तलेन पहुंची थी , कावड़ यात्रा का रात्रि विश्राम पचोर रोड स्थित संकट मोचन हनुमान पशुपतिनाथ मंदिर पर हुआ। नगर तलेन में सोमवार को सायं 4:00 बजे पचोर रोड स्थित पशुपतिनाथ  मंदिर से कावड़ यात्रा निकली  जो कि नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई  अकोला महाराष्ट्र के लिए निकल गई। इस कावड़ यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस कावड़ यात्रा साथ में चल रहे भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग, हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का  नगर में जगह-जगह  पूजा  भी अर्चन किया गया। उल्लेखनीय है की यहां कावड़ यात्रा लगातार 5 वर्षों से जय भवानी मित्र मंडल हरिहरपेठ  पायदल कावड़ यात्रा समिति द्वारा संस्थापक व अध्यक्ष   राजू भाऊ चव्हाण मित्र मंडल अकोला महाराष्ट्र निवासी के नेतृत्व में निकल जा रही है जिसमें 22 लोग शामिल है। इस कावड़ यात्रा समिति द्वारा 12  ज्योतिर्लिंगों में से  6 ज्योतिर्लिंगों, की  पैदल कावड़ यात्रा पूरी कर ली गई है और बाकी 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा भी की जानी है। केदारनाथ से  भरकर लाए जल को महाराष्ट्र प्रदेश के अकोला के हरिहरपेठ  दसेरा नगर स्थित राज राजेश्वर मंदिर पर चढ़ाया जाएगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट