90 प्रतिशत गणना प्रपत्र अपलोड


रोहतास।अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत बी०एल०ओ० द्वारा गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं उनकी अपलोडिंग करने के 25 दिन व्यतीत हो चुके हैं इस अवधि में सभी विधान सभाओं में लगभग 90 प्रतिशत निर्वाचकों का गणना प्रपत्र संग्रहित करते हुए ecinet पर अपलोड किया जा चुका है, अब इस कार्य हेतु मात्र 05 दिन शेष हैं। प्रत्येक सुयोग्य व्यक्ति का गणना प्रपत्र जमा हो जाय, कोई छुटे नहीं इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आज दिनांक 21.07.2025 को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा अब तक संग्रहित गणना प्रपत्र तथा अपलोडेड गणना प्रपत्र के अंतर के संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से पृच्छा की गई, यह अंतर काराकाट, डिहरी एवं सासाराम में अधिक होने के कारण संबंधित विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को हर हाल में आज इस अंतर को समाप्त करने हेतु निदेशित किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा विधान सभावार ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ 90 प्रतिशत से कम गणना प्रपत्र अपलोड किये गये हैं, के संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की तथा निदेशित किया गया कि इन मतदान केन्द्रों में बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ए० की अलग से समन्वय बैठक करायें तथा उन्हें शेष निर्वाचको की सूची उपलब्ध करायें, साथ हीं उस क्षेत्र के पंच, वार्ड सदस्य, वार्ड पार्षद, मुखिया, सरपंच (विजेता एवं उपविजेता) के साथ भी बी0एल0ओ0 की बैठक करायें एवं उनके सहयोग से शेष निर्वाचकों की पहचान स्थापित करते हुये आयोग द्वारा निर्धारित मानदण्ड के आलोक में इनका गणना प्रपत्र अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट