कोचस प्रखंड के दो विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों ने किया योगदान


रोहतास। जिले के कोचस प्रखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सारंगपुर में श्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रधान शिक्षक के पद पर योगदान किया, वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में श्रीमती ममता कुमारी ने प्रधान शिक्षिका के रूप में पदभार ग्रहण किया।दोनों शिक्षकों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ करेंगे।इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह व श्रीमती ममता कुमारी ने संकल्प लिया कि वे गांव के उन सभी बच्चों को, जो वर्तमान में निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत हैं, सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा,"हमारा उद्देश्य है कि हम गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संवाद करें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि सरकारी विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है। हमारे विद्यालय में कार्यरत शिक्षकगण प्रतिभावान हैं, और हम सब मिलकर यह प्रयास करेंगे कि सरकारी विद्यालय की शिक्षा निजी विद्यालयों से कहीं बेहतर हो। हम चाहते हैं कि हर बच्चा पढ़-लिखकर देश का जिम्मेदार नागरिक बने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।”इस मौके पर कई सम्मानित जनप्रतिनिधि व शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मुखिया प्रतिनिधि मेजर महेंद्र प्रसाद सिंह,पूर्व मुखिया जगमोहन सिंह,मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि दामोदर सिंह, कोचस प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नसीम अंसारी बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी विजय कुमार एवं शिक्षाविद् अमित कुमार त्रिपाठी,अरविंद कुमार,कृष्णानंद सिंह,अनिल कुमार,सुनीता कुमारी,किशोरी लाल साह,उपेंद्र चौबे,महेंद्र कुमार गुप्ता, दीक्षा सिंह शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट