तेज रफ्तार टाटा टेम्पो की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल

टेम्पो चालक मौके से फरार, केस दर्ज


भिवंडी। भिवंडी तालुका के दापोड़ा रोड़ पर देर रात एक तेज रफ्तार टाटा कंपनी के टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेम्पो चालक घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया।नारपोली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवकों के नाम प्रेम विनय झा (22) और उसका मित्र रजनीश बजरंग झा (19) बताए गए हैं। दोनों हनुमान चौधरी की चाल, ताडाली, भिवंडी के रहने वाले हैं और निजी कार्य से मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 04 के क्यू 6792 से लौट रहे थे। जैसे ही वे सुमित अ‍ॅक्सिस बैंक के सामने, दापोडा रोड, भिवंडी पहुंचे, उसी समय पीछे से आ रहे टाटा कंपनी के टेम्पो क्रमांक एमएच 04 के एफ 2333 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चार से पांच फीट दूर जाकर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों घायल हो गए। मौके पर उपस्थित नागरिकों ने घायलों को तत्काल भिवंडी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद टेम्पो चालक घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने टेंपों चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराए तथा मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की नारपोली पुलिस कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट