अभिनव कला संगम के सचिव निधन पर कला जत्था के कलाकारों ने की शोक सभा


रोहतास। "कला जत्था रोहतास" के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक गीता घाट आश्रम सासाराम के परिसर में समय 12 बजे दिन से की गई। बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम रोहतास जिला की कला, संस्कृति व सामाजिक संस्था अभिनव कला संगम,डिहरी के सचिव बबलू कुमार उर्फ बिनय मिश्रा के आकस्मिक निधन मंगलवार को होने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक सभा का आयोजन किया। सभी कलाकारों ने दो मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात वक्ताओं ने इस आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित परिवार को अपूर्णीय क्षति तो हुई ही, पूरे रोहतास के कला जगत को उनके निधन से गहरा सदमा लगा है, जिसे पूरा कर पाना बिल्कुल ही असंभव है। सभी कलाकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कला जत्था रोहतास का आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 

 बैठक की अध्यक्षता श्री बैरिस्टर पांडेय तथा संचालन श्री राम नारायण सिंह,संयोजक, कला जत्था ने की। बैठक में श्री द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव, श्री जसवंत कुमार, वीरेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय,तारा बाबू, शिवदयाल पासवान,मंगलदीप शर्मा ,मीना देवी, अमरेश कुमार त्रिगुण सहित सभी कलाकार उपस्थित हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट