शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकलेरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इकलेरा । 79 वां स्वतंत्रता दिवस  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकलेरा में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ, बैंड बाजे द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ प्रारंभ किया। विद्यालय प्रांगण  मे झंडा वंदन विद्यालय प्राचार्य एवं सरपंच जी द्वारा संयुक्त रुप से किया। इसके उपरांत तिरंगो के साथ यात्रा ग्राम इकलेरा के प्रमुख  मार्गो एवं गली मोहल्ला से होते हुए पंचायत इकलेरा में पहुंची जहां पर सरपंच सरवन जी पाटीदार द्वारा झंडा वंदन किया गया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमति प्रियंका बिंझाणी द्वारा ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समस्त विद्यार्थी गण विद्यालय यूनिफॉर्म में नारे लगाते हुए नजर आए। इसके एक दिन पूर्व भी ग्राम इकलेरा मे विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। इस सप्ताह दिनांक का 11 अगस्त से 14 अगस्त तक विद्यार्थियों ने देश भक्ति आधारित चित्रकला बनाकर  सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। विद्यार्थी एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी जुड़े रहे। इस तरफ पठन-पाठन के साथ साथ विद्यार्थियों ने अन्य विधाओं में भी रुचि दिखाइ। इस रंगारंग तिरंगा रैली का समापन विद्यालय प्रांगण में हुआ। प्रसाद वितरण के पश्चात विद्यालय प्राचार्य  द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट