गर्लफ्रेंड को गोली मारी फिर खुद को किया शूट


 रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम एक होटल में गोलियां लगने से लड़के की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में लड़की का इलाज जारी है।सासाराम में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद को शूट कर लिया। फायरिंग में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

लड़की की उम्र 20 साल है। उसका नाम काजल कुमारी है। वो दलेलगंज की रहने वाली है। उसके पिता का नाम उमेश शर्मा है। लड़के का नाम जैकी नट है।घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के माइको के पास का है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट