
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि बिहार में कानून के द्वारा कानून का होगा राज
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 10, 2025
- 43 views
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में नगर परिषद भभुआ के मैदान में
जाति उन्माद फैलाने वाले नेताओं से जनता रहे सावधान
कैमूर - बहुजन समाज पार्टी भभुआ विधानसभा स्तरीय सर्वजन हिताय जागरुक जनसभा को केन्द्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुजन महानायकों के विचारधारा पर चलकर पूरे बिहार में बसपा सरकार बनाकर जनता के अरमानों को पूरा करेंगी। बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के तर्ज पर चार बार बहन बसपा सुप्रीमो मायावती जी ने शासन किया सभी समुदायों के उत्थान के लिए तत्पर रहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती जी सर्वजन हिताय को सर्वोपरि माना है। उनके शासनकाल में दलित आदिवासी महादलित पिछड़ा अतिपिछड़ा एवं सर्वजन समाज के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। सभी को शिक्षा एक समान किया। महिलाओं की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था किया गया।जन विरोधी कार्य करने पर सता पक्ष हो या विपक्ष सभी दोषियों को दण्डित करने का काम किया। उन्हीं के मार्गदर्शन में बसपा बिहार में सरकार बनाने जा रही है। बिहार के अल्पसंख्यक, दलित आदिवासी महादलित पिछड़ा अतिपिछड़ा समुदायों के साथ साथ सर्वजन समाज के लोगों के बीच जातिवादी मानसिकता को भर कर विकास अवरूद्ध कर दिया है। बिहार में भाजपा, जदयू, कांग्रेस,राजद के अलावे प्रत्यक्ष रूप से सत्ता के लिए जनता के अरमानों को पानी फेर दिया है। समाज के बुनियादी सवालों को छोड़कर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा कर सत्ता अपने हाथ में रखना चाहते हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी ऐसा अब नहीं होने देगा।देश के आजादी में यहां के लोगों ने कुर्बानी दी लेकिन आजादी के लंबे अरसे तक शासन करने वाले भ्रष्टाचार के गंगोत्री में डुबकी लगाते रहे, शिक्षा के अभाव में जनता मुर्ख बनीं रहीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि जनता अपने कर्तव्यों को समझ चुकी है। इस बार एनडीए एवं महागठबंधन को बिहार के सत्ता से जनता बाहर का रास्ता दिखाएंगी। केन्द्रीय कार्डिनेटर सह राजसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार के सरकार जाने वाली है अब वे दिन गुड्डा माफियाओं का राज खत्म होगा। अब बिहार में कानून के द्वारा कानून का राज होगा। गुड्डा माफियाओं को जेल के सलाखें में जाना पड़ेगा अब बिहार में सर्वजन हिताय के सरकार बनने जा रही है।बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सर्वजन हिताय जागरुक जनसभा में केंद्रीय प्रभारी डॉक्टर लाल जी मेंधाकर, सुरेश राव, अनिल कुमार, नर्मदा प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर प्रसाद महतो, सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार, बसपा प्रदेश महासचिव सह कैमूर जिला पार्षद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू, अरुण कुमार, बलिराम प्रसाद, के अलावें पूर्व मुखिया रामकुमार राम, टूंना बेरागी,संत लाल राम सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष ने भाग लिया। सर्वजन हिताय जागरुक जनसभा की अध्यक्षता भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार एवं संचालन जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम ने किया। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर, एवं मोहनियां विधानसभा क्षेत्र के मोहनियां डाक बंगला में जन सभा को संबोधित किया।
रिपोर्टर