परसौनी बैज में बाबा गणिनाथ मंदिर निर्माण को लेकर

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

कानू समाज की बैठक, युवाओं ने चलाया जागरूकता अभियान

शिवहर--- जिले के पिपराही प्रखंड अंतर्गत परसौनी बैज गांव में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण के लिए कानू समाज के युवाओं ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में रविवार (28 जून) को युवाओं ने समाज के वरिष्ठ सदस्य वीर प्रसाद से उनके परसौनी बैज स्थित आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान, युवाओं ने वीर प्रसाद के पास मंदिर निर्माण के लिए पहले से जमा चंदा राशि पर चर्चा की।

वीर प्रसाद ने युवाओं को आश्वस्त किया कि वे 15 जुलाई से पहले यह राशि मंदिर निर्माण समिति को सौंप देंगे। युवाओं ने उनसे समाज के वरिष्ठ अभिभावक के तौर पर अन्य क्षेत्रों से भी सहयोग राशि जुटाने में मार्गदर्शन और मदद का अनुरोध किया।

वीर प्रसाद ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनके मार्गदर्शन से युवाओं में काफी उत्साह है। युवाओं ने समाज के सभी सदस्यों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एकजुट होकर मंदिर निर्माण को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर आदित्य कुमार, वार्ड पार्षद अवधेश कुमार, अविनाश कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन कुमार सहित सैकड़ों युवा और ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट