एक गाय चार भैंस की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 28, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिले के शिवसागर प्रखंड के तेलीपोखर गांव में एक गाय और चार भैंसों की अचानक मौत का मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पशुपालक राधेश्याम सिंह ने बताया कि सभी मवेशियों को हरा चारा खिलाया गया था, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और एक-एक कर सभी की मौत हो गई।
शिवसागर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हरा चारा खाने के बाद मवेशियों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


रिपोर्टर