चांद थाना प्रभारी को स्थानांतरण के मौके पर दी गई ससम्मान विदाई

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं (कैमूर)-- अनुमंडल के चांद थाना प्रभारी विकास कुमार को स्थानांतरण के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित स्वतंत्र कलमकारों द्वारा दी गई ससम्मान विदाई। उक्त अवसर पर थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित स्वतंत्र कलमकारों ने भाग लिया। विदाई समारोह में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह स्वतंत्र कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी द्वारा विकास कुमार के कुदरा थाना अध्यक्ष व चांद थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल की सराहना की गई, साथ ही फूल मालाओं से अलंकृत कर अंगवस्त्र प्रधान कर सम्मानित किया गया। अपने विदाई में विकास कुमार ने चांद थाना क्षेत्र की जनता और अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुदरा थाना अध्यक्ष सहित चांद थाना प्रभारी के रूप में बिताया गया समय उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा, यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी से अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में आगे भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उपस्थित पत्रकारों ने विकास कुमार के कार्यकाल को सफल बताया। कुमार चन्द्र भुषण तिवारी ने कहा कि विकास कुमार ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संदीप कुमार ने भी उनके कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। उक्त अवसर पर परशुराम सेना के चांद प्रखंड के सक्रिय सदस्य सूरज पांडेय सामाजिक कार्यकर्ता दया कुमार, सुजय कुमार सहित थाना में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विदाई समारोह क्षेत्र में विकास कुमार द्वारा किए गए कार्यों और उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट