कर्पूरी ठाकुर शोध संस्थान द्वारा गिफ्ट प्राप्त करते हुए जयराम ठाकुर
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Sep 15, 2025
- 187 views
New Delhi : लक्ष्मी नगर नई दिल्ली संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह द्वारा कार्यालय में गाजीपुर से चलकर आए जयराम ठाकुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा सदस्य का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें टाली बैग से सम्मानित किया और कहा कि यह कार्यालय समाज के लिए समर्पित है दिल्ली में किसी भी कोने से आए हुए साथियों के लिए यह कार्यालय हमेशा के लिए उपलब्ध है
जयराम ठाकुर सम्मानित होते हुए अपील किया कि समाज के लोग कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान से जुड़े और अपना मेंबरशिप ले जिससे समाज में कहीं भी किसी भी क्षेत्र में कोई भी आवश्यकता होती है दिक्कत होती है तो उसके लिए चंद्रपाल सिंह जी और जी के शर्मा दोनों नेता मुस्तैदी से आपके साथ खड़े हैं जी के शर्मा आजमगढ़ का कहना है कि समाज के अंतिम परिवारों को शिक्षा से जोड़कर सामाजिक चेतना पैदा करते हुए आर्थिक लाभ की चेतना के साथ राजनैतिक भागीदारी की चेतना उत्पन्न की जाए तभी समाज का विकास हो पाएगा


रिपोर्टर