सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया पीएम का जन्मदिन

तलेन । बुधवार को नगर तलेन के प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन भाजपा मंडल तलेन के कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा पखवाड़ा के  रूप में मनाया गया । इसके तहत अस्पताल परिसर मे स्थित शिव मंदिर मे पूजा पाठ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम मे मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके उपरांत मरीजों को फल वितरित किये गए, भाजपा मंडल तलेन के कार्यकर्ताओ द्वारा अस्पताल परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी उसके बाद अस्पताल परिसर मे ही वृक्षारोपण किया गया, कार्यकताओ द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी का लाइव कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया, आज विश्व के नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा मंडल तलेन द्वारा सेवा पखवाड़ा का आरम्भ हुआ जोकि दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसके तहत पौधरोपण, साफ सफाई, और अन्य सेवा कार्य किये जाएंगे, आजके इस कार्यक्रम मे भाजपा मंडल तलेन के अध्यक्ष विजय सिंह जी रुहेला सहित, जिला उपाध्यक्ष कैलाश जी सोनी, तलेन नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, सहित पार्षद गण, पूर्व नपाध्यक्ष गण, और सेवा पखवाड़ा के प्रभारी कैलाश यादव, देवीसिंह बेस, मानसिंह यादव फौजीसरकार सहित मंडल के दोनों महामंत्री, सभी मंडल सदस्यगण और भाजपा मंडल तलेन के वरिष्ठ नेता गण, अस्पताल के स्टॉफगण, नगर परिषद के स्टॉफ गण मौजूद रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट