पत्नी ने दिया जहर, ससुर-पति की मौत, देवर गंभीर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 18, 2025
- 124 views
रोहतास। अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गाँव में जहरीला पदार्थ खाने से बेचन चौधरी और उनके पुत्र विशाल कुमार (19) की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा विकास कुमार (14) गंभीर है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक बक्सर के रामपुर गाँव निवासी थे और अगरेर में किराए पर रहते थे। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि मामले में परिवार की बहू की संलिप्तता सामने आ रही है। एफएसएल टीम को जाँच के लिए बुलाया गया है।


रिपोर्टर