शाह बोले- राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली


रोहतास।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास के डिहरी में शहाबाद एवं मगध के दस जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहा। शाह ने कहा, 'सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। मैं भी कभी बूथ अध्यक्ष ही था।'

शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा, 'लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है।'

शाह ने कहा, 'अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी।'

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट