एसबीएस कॉलेज तलेन में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर हुआ आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 20, 2025
- 542 views
तलेन I सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत शनिवार को एस. बी . एस . कॉलेज तलेन में निः शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया । तलेन पुलिस प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस शिविर में 300 से अधिक छात्राओं ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया, शिविर में थाना प्रभारी मेहताब सिंह चौहान ने छात्राओं को वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के पालन करने का मार्गदर्शन दिया । इस दौरान कॉलेज संचालक नंदकिशोर यादव, गायत्री प्रजापति , अंकित शर्मा, प्रीतम विश्वकर्मा ,गोविंद प्रजापति, हरिओम लववंशी ,लखन कुशवाह निकिता यादव आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर