भिवंडी पुलिस ने गांजा तस्करों को पिस्तौल समेत धर दबोचा, 4.8 किलो गांजा बरामद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 23, 2025
- 145 views
भिवंडी। भिवंडी अपराध शाखा पुलिस (घटक-2) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 किलो 827 ग्राम गांजा, यामाहा स्कूटर कुल 3.54 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किय है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सलाड सुरेश तायडे (27), निवासी टिटवाला, ठाणे और सोहेल उर्फ पित्तल इरफान अली अंसारी (20), निवसी भिवंडी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत भिवंडी शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जाच के दौरान पुलिस ने प्रशांत तायडे के घर से एक अवैध माउज़र पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, इनकी कीमत लगभग 3.85 लाख रुपये आंकी गई है। यह खुलासा करता है कि आरोपी सिर्फ गांजा तस्करी ही नहीं, बल्कि हथियारों की अवैध गतिविधियों में भी शामिल थे। दोनों आरोपी फिलहाल 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में हैं और उनसे इस मामले की गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह तस्करी नेटवर्क शहर में सक्रिय था और उसके अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे और उनकी टीम ने किया, जबकि पुलिस उपायुक्त (गुन्हे) अमरसिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागडे ने इस छापेमारी की निगरानी की। पुलिस का दावा है कि यह कदम न केवल भिवंडी में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी अहम है। भिवंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आरोपियों से और अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।


रिपोर्टर