मुख्यमंत्री ने 921करोड 124 योजनाओं का किए शिलान्यास


रोहतास। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले को बुधवार को कुल 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण और शहरी विकास के क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी। जिसमें मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग (बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड), शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग, नगर एवं आवास विभाग के योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।

इन योजनाओं से रोहतास जिले में बेहतर सड़क संपर्क, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, पर्यटन, शिक्षा की नई सुविधाएँ और शहरी विकास में तेजी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि जिले के हर गांव और शहर तक विकास की रोशनी पहुंचे।

साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा ‘प्रगति यात्रा’ के अवसर पर रोहतास जिले में विकास की 14 योजनाओं की घोषणा की गई थी, जिनकी अनुमानित लागत 935.1294 करोड़ रुपये है। इनमें से दिनांक 24.09.2025 को कुल 09 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर 515.60 करोड़ रुपये की लागत आएंगी।  

प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा में से जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, वो निम्न है-रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण। जिसकी लागत 66.89 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डेहरी द्वारा किया जाएगा। कुदरा-चेनारी-मल्लीपुर पथ का चौड़ीकरण। जिसकी लागत 147.00 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जाएगा। इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण। जिसकी लागत 25.98 करोड़ है। इसका निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नए बस स्टैंड का निर्माण होगा। जिसकी लागत 2.67 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण बुडको, रोहतास, सासाराम द्वारा किया जाएगा। पुरानी जीटी रोड से बबुरा मोड़ तक कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी लागत 9.01 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जाएगा। नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण। जिसकी लागत 26.77 करोड़ है। इसका निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, रोहतास द्वारा किया जाएगा।डेहरी-अकोढ़ी गोला-तेतराढ-राजपुर पथ, आयरकोठा–अकोढ़ी गोला-अमरा तालाब पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसकी लागत 177.20 करोड़ है। इसका निरमा पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डेहरी द्वारा किया जाएगा। डेहरी-बिक्रमगंज-दिनारा पथ के दिनारा बाजार भाग एवं नटवार बाजार भाग में नाला निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 5.99 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जाएगा। कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 54.09 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जाएगा।


इन योजनाओं से रोहतास जिले में बेहतर सड़क संपर्क, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, पर्यटन, शिक्षा की नई सुविधाएँ और शहरी विकास में तेजी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि जिले के हर गांव और शहर तक विकास की रोशनी पहुंचे। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट