स्वीप कार्यक्रम में भाग लेने वाले होंगे सम्मानित


रोहतास।आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोहतास के आदेश पर स्वीप कोषांग के द्वारा जिले में स्वीप गतिविधियां संचालित है।इसी के तहत रोहतास जिले में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम तथा पूरे चुनाव के सकारात्मक कवरेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के सोशल मीडिया हैंडल्स/पेज का न्यूनतम फॉलोअर्स की संख्या 5000 एवं पेज 6 माह से पुराना होना चाहिए। उस पेज /अकाउंट पर जिला के सभी सामाजिक / विकासात्मक / सांस्कृतिक पहलु से संबंधित कंटेंट शेयर/पोस्ट किया जाता हो। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

प्रतियोगिता अवधि में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्ट / रील की न्यूनतम संख्या 10 रहनी चाहिए। किसी राजनैतिक दल / नेता के समर्थन में पेज / अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं किया जाएगा।। पोस्ट मे इस्तेमाल /वीडियो रोहतास जिला का ही होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट कि विवरणी स्वयं डालेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट