ट्रक टेम्पू की टक्कर में तीन मौत एक घायल


रोहतास। जिले के तिलौथू थानाक्षेत्र के तिलौथू पेट्रोल पम्प के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर। मृतक में मामा, भांजा और भांजी शामिल। घटना सुबह की है। तिलौथू थानाक्षेत्र के रेड़ियाँ गाँव निवासी चितरंजन यादव उर्फ अंशु अपने ऑटो से अपनी बहन सुनीता के साथ अपने भांजे और भांजी को औरंगाबाद के नबीनगर थानाक्षेत्र के बक्तोआ गाँव से दशहरा का मेला घुमाने ला रहा था, जहाँ अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में सोनाक्षी कुमारी दस वर्ष, आयुष कुमार आठ वर्ष तथा चितरंजन की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता को सदर अस्पताल, सासाराम में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुईं है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट