महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती पर नगरपालिका मुख्यालय में श्रद्धांजलि
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 02, 2025
- 188 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। महाराष्ट्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 18 फरवरी 2025 के परिपत्रक और महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार मुख्यालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर महानगरपालिका के उपायुक्त (मुख्यालय) विक्रम दराडे और सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य) शैलेश दोंदे ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (निर्वाचन) नितीन पाटील, प्रभाग समिति क्रमांक 1 के प्रभाग अधिकारी मकसूम शेख, प्रभाग समिति क्रमांक 5 के सहायक आयुक्त सईद चिवणे, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख फैसल तातली, क्रीड़ा विभाग प्रमुख मिलिंद पलसूले, संगणक विभाग प्रमुख मंदार जोशी, भंडारगृह स्वास्थ्य विभाग प्रमुख मुजीब मस्तीम और प्रभाग समिति क्रमांक 5 के कार्यालयीन अधीक्षक समीर जवरे समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।सरकारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर