डीटीओ ने प्रभात फेरी लगाने पर जोर दिया


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 जिला रोहतास द्वारा गठित स्वीप कोषांग से संबंधित गतिविधियों को संचालित करने हेतु बैठक की गयी, जिसमें बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सेंटर पर पोस्टर, बैनर लगवाने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में प्रत्येक सप्ताह में दो बार स्वीप कोषांग के अंतर्गत अपने क्षेत्र में बैठक करने के लिए भी निदेशित किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रत्येक प्रखंड में चौपाल, प्रभात-फेरी, कैंडल मार्च, मतदाता जागरूकता तथा शपथ कराना भी सुनिश्चित की जाय। प्रभारी पदाधिकारी आइसीडीएस को प्रखंड स्तर पर अभिभावक के साथ चौपाल का आयोजन सप्ताह में 3 दिन,प्रभात फेरी एवं प्रत्येक दिन सभी केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने हेतु निदेशित किया गया। जबकि नगर निगम को निदेशित किया गया कि सफाईकर्मी, ड्राइवर, हेल्पर को अपने ड्रेस एवं टोपी में मस्कट लिट्टी बाबू एवं मतदान संबंधी स्लोगन का प्रयोग करेंगे। कला-संस्कृति पदाधिकारी, रोहतास को निदेश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड-स्तर पर लोकल कलाकार का लिस्ट बनाएँ एवं उनके द्वारा क्षेत्र में कला के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएँ। इसी तरह जीविका के अंतर्गत डीपीएम को निर्देशित किया गया कि सभी जीविका बीपीएम के द्वारा बैठक करायी जाय तथा मतदाताओं को ज्यादा-से-ज्यादा जागरूक करते हुए कार्यक्रम संबंधी फोटो, वीडियो भेजना सुनिश्चित की जाय। शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया कि प्लस-टू विद्यालयों के छात्रों एवं उनके अभिभावकों के साथ मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाय और बच्चों के साथ मतदान जागरूकता संबंधी प्रतियोगिता कराना सुनिश्चित की जाय।साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी बूथों पर समीक्षा करें एवं जिन बूथों पर पिछली बार मतदान की संख्या कम थी,उस बूथ पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट