बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 5-6 लाख के जेवर और 70 हजार नकद


छठ पर्व को लेकर छठ घाट पर गंगा था परिवार 



रोहतास। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान जहां पूरा परिवार भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने घाट पर गया था, वहीं चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महद्दीगंज मोहल्ले की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच से छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।मिली जानकारी के अनुसार, महद्दीगंज निवासी विशाल कुमार उर्फ सम्मी, पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह का पूरा परिवार छठ महापर्व को लेकर घाट पर गया हुआ था। इसी दौरान घर को सुनसान पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। देर रात करीब एक बजे जब परिवार के लोग छठ घाट से वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी सहित कीमती आभूषण गायब थे।चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।छठ जैसे महापर्व के दौरान हुई इस चोरी की घटना से महद्दीगंज मोहल्ले के लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट