भिवंडी में शुरू हुए अल्पावधि रोजगारपरक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

संत कबीर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी माध्यम से किया शुभारंभ


भिवंडी। संत कबीर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भिवंडी में विभिन्न अल्पावधि, नवाचारपूर्ण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी माध्यम से किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भादवड स्थित संत कबीर औद्योगिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे थे। इस अवसर पर भिवंडी महानगरपालिका के अधिकारी, अल्पसंख्यक समाज की प्रतिनिधि सायराबानो अंसारी, भिवंडी भाजपा उपाध्यक्ष श्रीनिवास भैरी, पालिका क्रीड़ा विभाग प्रमुख मिलिंद पलसुले, पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय के मुख्याध्यापक सुधीर घागस सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्या सीमा महाजन ने की।कार्यक्रम में बताया गया कि यह प्रशिक्षण मात्र 100 रुपये शुल्क में पूरा किया जा सकता है और इसकी अवधि दो महीने रखी गई है। इस अवसर पर सायराबानो अंसारी ने अल्पावधि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों से इन रोजगारपरक कोर्सों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे ने कहा कि ऐसे अल्पकालीन कोर्स युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे।कार्यक्रम का प्रास्ताविक भाषण भरत साबले ने दिया, जबकि मंच संचालन अनिल कदम ने किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रथम चौधरी, ज्योत्स्ना सोनटक्के और विकास पारखी का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट