एसडीएम एवं एएसपी ने भलुनीधाम छठ घाट का किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 11, 2025
- 283 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के श्री यक्षिणी माई भलुनी धाम स्थित पोखरा का निरीक्षण विक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार एवं एएसपी संकेत कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार विभूति , अंचलाधिकारी अजहरुद्दीन, दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार की उपस्थिति में छठ घाट पोखरा का निरीक्षण किया गया। जहां लाखों छठव्रती सूर्य उपासना के व्रत छठ करने के लिए आते हैं। जहां विधि-व्यवस्था एवं उसमें पोखरा पूर्वी घाट के पास चौड़ी वन विभाग द्वारा खाई घेराबंदी के लिए खुदाई किया गया है। जिसमें छठव्रती को होने वाली परेशानी साफ सफाई, गाडी पार्किंग सहित विभिन्न समस्या पर चर्चा कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। मौके पर मुखिया भगवान कहार, श्री यक्षिणी जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष संदीप कुमार,सचिव उपेन्द्र कुमार राय, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहा,मनोज कुमार सिंह सहित काफी संख्या में कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे। जिन्होंने अपनी मांगों को डीएम के संवोधन आवेदन के द्वारा रखा गया।


रिपोर्टर