भिवंडी-पडघा मार्ग पर भीषण हादसा; युवा इंजीनियर की ट्रक के नीचे कुचलकर मौत

भिवंडी। भिवंडी-पडघा मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक से घर लौट रहे युवा इंजीनियर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, कशेली इलाके के रहने वाले विनोद पाटील (29), जो एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, सोमवार की रात काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे निंबवली नाका के पास पहुंचे, उसी समय उनकी मोटरसाइकिल और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में विनोद पाटील ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्व. इंदिरा गांधी स्मृति उपजिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने हादसे के मामले में फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। भिवंडी तालुका पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट