वाहन के माध्यम से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 15, 2025
- 47 views
रोहतास। रोहतास जिला अंतर्गत बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग, रोहतास के द्वारा वाहन के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वाहनों पर बैनर, स्टीकर लगाया गया। जिले भर में प्रचार प्रसार के लिए यह मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि शत प्रतिशत मतदाता मतदान करें।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने RBSK के वाहन के माध्यम से जिले के सभी प्रखण्डों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। वाहन में जिंगल बजाते हुए लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा। जो लोगों को जागरूक करने में बहुत कारगर साबित होगा। उम्मीद है कि लोकतंत्र के इस त्योहार में रोहतास वासी 11 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करेंगे।


रिपोर्टर