आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के निर्देश पर निगरानी बदमाशों की सघन जांच एवं सत्यापन कार्यवाही
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 16, 2025
- 27 views
राजगढ़ । आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी बदमाशों, गुंडा/हिस्ट्रीशीटर तथा पुराने अपराधियों की सघन जांच, सत्यापन एवं निगरानी करें।पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री के.एल. बंजारे के द्वारा जिले के पांचों अनुभाग– राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर एवं खिलचीपुर के एसडीओपी अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों से निगरानी बदमाशों की डोजियर (Dossier) अद्यतन कराएं तथा उन पर नियमित रूप से चेकिंग एवं सत्यापन कार्यवाही सुनिश्चित करें।सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस दल द्वारा सघन पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही चिन्हित अपराधियों के घर, ठिकाने एवं संपर्क स्थलों पर जाकर उनके आवागमन, रहन-सहन व गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या शांति भंग करने वाली गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी त्यौहारों के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें।इसके साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।राजगढ़ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में अमन, चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।


रिपोर्टर