आभूषण कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मारी


रोहतास।सासाराम के फजलगंज इलाके में मंगलवार अहले सुबह 3 :10 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां आभूषण कारोबारी अशोक सोनी और उनके 12 वर्षीय बेटे राजवीर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। ये लोग शहर के मुबारकगंज के निवासी हैं और फजलगंज में दुकान है ।दोनों पूजा करने के लिए अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

घटना के वक्त पूरा परिवार दुकान में ही मौजूद था। अचानक हुई फायरिंग के बीच परिवार ने दुकान का शटर बंद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोलियां चल चुकी थीं। गोली लगने से अशोक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे के पैर में गोली लगी। परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से अशोक सोनी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट