मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2025
- 72 views
रोहतास ।जिला पदाधिकारी रोहतास के निदेशानुसार मैराथन दौड़ के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, रोहतास एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
उक्त दौड़ के शुभारम्भ में पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, रोहतास-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल, जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी आफताब आलम एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह दौड़ दो अलग-अलग स्थानों से प्रारंभ हुई। महिला वर्ग के लिए दौड़ डीएवी पब्लिक स्कूल, अदमापुर, सासाराम से प्रारंभ होकर न्यू स्टेडियम, फजलगंज तक संपन्न हुई।
जबकि पुरुष वर्ग के लिए दौड़ डीएवी पब्लिक स्कूल, सासाराम से आरंभ होकर एसपी जैन कॉलेज होते हुए ताराचंडी, एनएच मार्ग से महिला बटालियन होते हुए न्यू स्टेडियम, फजलगंज में जाकर समाप्त हुई।
दौड़ का मुख्य आकर्षण रहे जिले के पुलिस कप्तान, रौशन कुमार, जिन्होंने इस दौड़ में 19 किलोमीटर की दुरी तय कर दौड़ को पूरा किया गया। इस दौड़ का समापन मल्टीपर्पस हॉल में किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने “मतदान करें, देश गढ़ें” एवं “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के साथ लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वीप कोषांग, डीएवी पब्लिक स्कूल सासाराम अदमापुर, तथा जिला प्रशासन रोहतास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने बताया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। जिला पदाधिकारी महोदया ने टॉप 5 धावकों को प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस आधीक्षक, रोहतास को भी जिलाधिकारी महोदया ने दौड़ पूरी करने और उनके इस जज्बे के सम्मान में प्रशस्ति पत्र भेट किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री प्रभात कुमार, श्री नरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, श्री जयशंकर कुमार, श्री शिव शम्भू राय, श्री वरुण कुमार सिंह, श्री उज्जवल कुमार, श्री बिकास तिवारी, श्री कारण कुमार, श्री पवन कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री नरेन्द्र यादव, श्री उपेंद्र तिवारी, श्री प्रेम प्रकाश, श्री अमित कुमार, श्री मनोज कुमार, सुश्री पूजा कुमारी, सुश्री अमृता कुमारी का उम्दा सहयोग रहा। जिसकी प्रशंसा जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। साथ हीं मंच संचालन श्रीमती नूतन कुमारी, शिक्षिका, उच्च विद्यालय तिलौथू के द्वारा किया गया।


रिपोर्टर