जिले की 40 सहकारी समितियों की एसडीएम करेंगे जांच - कलेक्टर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 25, 2025
- 509 views
प्रति शनिवार भी खुलेगी जिले की सभी सोसायटियां, जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डी.आर. द्वारा बताया गया कि जिले में पिछले वर्ष की तुलना में यूरिया, डीएपी, एनपीके खाद्य भंडारण की जानकारी अनुसार 40 सहकारी समितियो में गत वर्ष की तुलना में अधिक मात्रा में खाद्य पहुंचाया गया है। जिस पर कलेक्टर ने जिले के समस्त अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी एवं महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक को निर्देशित किया कि इस वर्ष अधिक खाद्य के अंतर की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
बैठक में उन्होंने कहा कि डबल लाँखं के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम में शिफ्ट कराया जाए। किसी जगह डबल लाँखं में सीसीटीवी कैमरे नहीं हो तो जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस एवं जिला प्रबंधक विपणन संघ से समन्वय करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की व्यवस्था करें।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा पूर्व में बावड़ीखेड़ा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान सोसायटी में कमियां पाई गई थीं। जिसमें निर्देशों का पालन न होने पर कलेक्टर द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस में कार्यवाही प्रतिवेदन से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप संचालक कृषि श्री जैन द्वारा बताया गया कि जिले के 22 उर्वरक विक्रेता दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद की पोस मशीन पर एंट्री इंद्राज नहीं करने के कारण स्टॉक जीरो प्रदर्शित हो रहा है, जबकि विक्रेताओं को यूरिया प्रदान किया गया है। उक्त संबंध में उपसंचालक कृषि द्वारा जिले के 22 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बैठक में निर्देश दिए कि जिले की समस्त शासकीय सोसायटियों व सभी डबल लाँखं समितियां प्रति शनिवार को खुली रहेगी। उन्होंने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि शनिवार को सोसायटियों में पहुंचकर खाद्य बीज संबंधित जानकारी व खाद्य बीज ले सकते हैं। इस संबंध में उक्त कार्रवाई हेतु महा प्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक को निर्देशित किया।
जिले की 40 सहकारी समितियो में गत वर्ष रबी सीजन 2024- 25 में भंडारित यूरिया, डीएपी, एनपीके की मात्रा वर्तमान रबी सीजन 2025- 26 में मांग से अधिक यूरिया, डीएपी, एनपीके सहकारी समितियों में भेजने पर कलेक्टर ने जिले के समस्त अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त समितियों का फिजिकल निरीक्षण कर रिपोर्ट आगामी सोमवार तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि जिले की समस्त प्राइवेट व शासकीय सहकारी समितियां एवं फर्टिलाइजर दुकानों पर शत प्रतिशत रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान सभी अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी भी दुकानों पर रेट लिस्ट व मोबाइल नंबर भी देखे।जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके में ओवर लिस्ट की शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर उक्त दुकान का तत्काल लायसेंस निलंबित करे।
जिले में कही पर भी ओवर रेट की शिकायत प्राप्त होने पर उक्त अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी राजगढ़- खिलचीपुर सुश्री अंकिता जैन मोबाइल नंबर 89622 40745, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी ब्यावरा श्री गोविंद दुबे मोबाइल नंबर 94073 20737, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी नरसिंहगढ़ श्री सुशील कुमार मोबाइल नंबर 97700 47772 एवं अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सारंगपुर श्री रोहित बम्होरे मोबाइल नंबर 79743 76897 से संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही जिले में उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करता है तो जिला स्तरीय टोल फ्री नंबर 07372181 एवं श्री प्रहलाद सिंह बारेला सहायक संचालक कृषि मोबाइल नंबर 81098 23652 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो श्री व्ही. के. नायता सहायक संचालक कृषि मोबाइल नंबर 6269902405 पर संपर्क कर सकते हैं।


रिपोर्टर