समान्य प्रेक्षक ने पहली बार बने बूथ का निरीक्षण किया


रोहतास ।शनिवार को चेनारी विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री मुदवन्नु एम नायक ने विधानसभा क्षेत्र के नौहट्टा प्रखंड में पहली बार बने बूथ नंबर 307 एवं 308 का निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को देखा। स्थानीय मतदाताओं से बातें कर उनकी समस्याओं को सुनी। इसके बाद उन्होंने अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने बूथों तक पहुंचने का पथ, मतदाताओं को मतदान केंद्र से दूरी, बिजली, पानी, शौचालय आदि का मुआयना कर कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन पर निगरानी रखने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट