आइसक्रीम पार्लर में 10 लाख की बिजली चोरी उजागर, व्यवसायी पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 08, 2025
- 180 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में बिजली वितरण और बिजली बिल वसूली करने वाली टोरेंट पावर कंपनी की फ्लाइंग स्क्वाड नियमित रूप से बिजली चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी तरह उक्त कंपनी की टीम ने एक आइसक्रीम पार्लर में छापामार कर 10 लाख रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के चौथा निजामपुर क्षेत्र में, डॉन सकीर मेहमुद मिया के घर नंबर 3/ए/1 में "हैव मोर आइसक्रीम पार्लर" स्थित है। आरोप है कि इस जगह पर, 18 सितंबर 2024 से लेकर एक साल तक उन्होंने अपने आर्थिक लाभ के लिए पास के लो-वोल्टेज मिनी सेक्शन पिलर में एक अनाधिकृत केबल जोड़कर बिजली मीटर को बायपास किया और इस तरह उन्होंने अनाधिकृत रूप से बिजली की सप्लाई ली और 25418 यूनिट बिजली का उपयोग करके 10 लाख 25 हजार 315 रुपये की बिजली चोरी की।इस मामले में कंपनी के प्रतिनिधी की शिकायत पर, शांतिनगर पुलिस स्टेशन में डॉन सकीर मेहमुद मिया के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।


रिपोर्टर