भिवंडी में श्री कालभैरव जयंती के अवसर पर शिवपुराण कथा का आयोजन

बालयोगी श्री सदानंद महाराज द्वारा किया गया शास्त्र एवं दीप पूजन

भिवंडी। श्री कालभैरव जयंती के अवसर पर भिवंडी के ब्राह्मण अली स्थित डाकघर के पीछे स्थित कालभैरव मंदिर में छह दिवसीय संगीतमय श्री शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मंगलमय संकल्प बालयोगी श्री सदानंद महाराज ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ब्राह्मण अली डाकघर के पीछे श्री कालभैरव का प्राचीन मंदिर है, जिसका 25 वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार किया गया था। तब से प्रतिवर्ष कालभैरव जयंती महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष मनाए जा रहे जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में ह.भ.पू. ज्ञानेश्वर महाराज थोरात द्वारा संगीतमय श्री शिवपुराण कथा का छह दिवसीय आयोजन किया गया है।जिसका भूमिपूजन व संकल्प शनिवार को सायंकाल बालयोगी श्री सदानन्द महाराज द्वारा संपन्न हुआ।साथ ही उनके द्वारा ग्रंथ पूजन और दीप पूजन किया गया। इस अवसर पर भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट