स्ट्रांग रूम में ट्रक घुसने के मामले में एडीएम निलंबित, निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 13, 2025
- 7 views
रोहतास, बिहार।स्ट्रांग रूम में ट्रक घुसने की घटना को लेकर निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए रोहतास के एडीएम को निलंबित कर दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने एडीएम को मतगणना समेत सभी निर्वाचन कार्यों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
इस घटना के बाद आयोग ने जिम्मेदारी तय करते हुए चेनारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफर हसन की नियुक्ति की है।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में हुई इस गंभीर लापरवाही के कारण प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटना की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


रिपोर्टर