तलाक का दबाव बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

पति समेत चार पर मामला दर्ज


भिवंडी। शांतिनगर पुलिस स्टेशन में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, धमकी और अश्लील वीडियो वायरल करने जैसी गंभीर हरकतों के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति तलाक के लिए दबाव बना रहा था और बात न मानने पर उसके निजी फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देता था। शिकायत के अनुसार , पीडिता भिवंडी की रहने वाली है। उसने बताया कि पति कलाम हुसैन मोहम्मद सैय्यद, उसकी सास, ससुर और ननद उसे मायके से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लाने के लिए मजबूर करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना की जाती थी। पीड़िता ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के मउआईम प्रयागराज जिले के रजवापुर गांव में रहने के दौरान पति ने बेडरूम में उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। पीड़िता का कहना है कि पति इन निजी वीडियो और फोटो को दिखाकर तलाक के लिए दबाव डालता था। तीन अक्टूबर 2025 को आरोपी पति ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो अपने व्हॉट्सऐप स्टेटस पर भी अपलोड कर दिए, यही नहीं उसने विडियो एक रिश्तेदार के मोबाइल पर भेज दिया। जिससे वह बुरी तरह दहशत में आ गई। शांतिनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति कलाम हुसैन मोहम्मद सैय्यद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओ के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जांच जारी है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट