वन एवं पर्यावरण व सहकारिता मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 30, 2025
- 18 views
रोहतास।जिला मुख्यालय स्थानीय शहर के धर्मशाला-रोड के हमराज कॉम्प्लेक्स स्थित बॉब जिम में बिहार के वन एवं पर्यावरण,जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी का जिम के वॉलिंटियर,शहरवासी एवं एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र-बुके देकर स्वागत किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बिहार के चहुँमुखी विकास के लिए पूर्व में भी कृतसंकल्प थी और आज भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रोहतास में पर्यटन की असीम संभावनायें हैं,यहाँ के पर्यटन- स्थलों को विकसित करने के साथ ही खूबसूरत भी बनाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता शरदचंद्र संतोष ने की,जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन बॉब जिम के निदेशक हेमंत कुमार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुधीर चंद्रवंशी,लोकेश तिवारी,उमाशंकर गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, रविंद्र ठाकरे, कृष्णा चन्द्रवंशी, रौनीत चन्द्रवंशी, विकास मेहता, अंकुर सिंह, शशि शर्मा तथा गुड्डू कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


रिपोर्टर