सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती केम्प का आयोजन 01 दिसम्बर से
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 30, 2025
- 273 views
राजगढ़ । भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती केम्प का आयोजन 01 दिसम्बर 2025 को न्यू तहसील आजीविका भवन ब्यावरा में किया जाएगा। इसी प्रकार 02 दिसम्बर को जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ में, 03 दिसम्बर को जनपद पंचायत जीरापुर में, 04 दिसम्बर को जनपद पंचायत खिलचीपुर में, 05 दिसम्बर को जनपद पंचायत राजगढ़ में तथा 06 दिसम्बर को आजीविका भवन सारंगपुर में भर्ती शिविरों का आयोजन प्रात: 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा।
चयनित युवाओं को जयपुर में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, ग्वालियर का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। जिसमें 14 हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक मानदेय दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 19 से 40 वर्ष, उचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी, आधार कार्ड, दो फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रूपये चयनित उम्मीदवार के द्वारा क्यूआर कोड से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर या मोबाइल नंबर 9079850906 प्राप्त कर सकते है।


रिपोर्टर