तलेन में हुआ युवा काग्रेस अध्यक्ष अरोरा का स्वागत, स्मार्ट मीटर के विरोध में सौंपा ज्ञापन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 04, 2025
- 183 views
तलेन । तलेन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा का स्वागत सभी कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा किया गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमन अरोरा ने सभी कांग्रेसजनों से 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु सभी कार्यकताओ का आव्हान किया। बढ़ती गौहत्या और स्मार्टमीटर के विरोध युवा कांग्रेस जिले में बड़ा आयोजन करने जा रही है।
इस दौरान कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह टिकरिया ने बताया की जिले का यह कार्यक्रम भव्य एवं ऐतिहासिक होने वाला है जिसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने पदभार ग्रहण के साथ-साथ गोवंश कि रक्षा हेतु भव्य रूप में कलेक्टरेट घेराव भी करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर काग्रेस अध्यक्ष शफिक पठान, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय भटर ,विधानसभा के शिवपाल सिंह, अतुल चौधरी , गिरीश रुहेला, भवर बना टोडी, रईस आगा, रईस मेव, रईस मंसूरी, लाला बना पडल्या, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, जब्बार अंसारी, कैलाश चौहान, रमेश शर्मा, जगदीश रुहेला, महफुज पठान,
नईम ,पुष्पेन्द्र सिंह, अकरम जोगी, तेजल गुप्ता, अभिनव पंचोली, केसरसिंह, मनोज वकील, बबलु मसूरी, गुड्डा मीर आदी कार्यकर्ता मौजुद रहे ।कार्यक्रम का संचालन रइस आगा ने किया एवं आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणवीर सिंह ने माना।
स्मार्ट मीटर के विरोध में विधुत मंडल पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
स्वागत के पश्चात सभी कांग्रेसीयो ने विद्युत मंडल पहुंचकर स्माट मीटर के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहां गया कि कई मामलों में, नए लगाए गए स्मार्ट मीटरों से अत्यधिक और गलत बिल आ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है।जब तक मौजूदा बिलों की त्रुटियों का समाधान नहीं हो जाता और पुराने मीटरों को बहाल नहीं कर दिया जाता, तब तक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य स्थगित किया जाना चाहिए। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाना अनुचित है। विधुत अधिनियम 2003 के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता की लिखित सहमति अनिवार्य है।


रिपोर्टर