गांव की मुख्य सड़क हुई तालाब में तब्दील, जन प्रतिनिधि अभी तक नहीं दिए ध्यान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 04, 2025
- 51 views
संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरएंदआ पंचायत वार्ड नंबर 1 में मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीण लाल बाबू पान्डेय उर्फ बैरागी बाबा ने कहा, कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक इसकी लिखित आवेदन दी जा चुकी है, लेकिन इस पर किसी का नजर नहीं है। सरकार की कई ऐसी योजना चल रही है नाली गली को लेकर, लेकिन यहां पर सरकार की योजना नहीं दिख रही हैं। विगत विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों ने सड़क जिर्णोद्धार हेतु मांग किया था। पर अभी तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सर पर जूं तक नहीं रेंगी
कभी बुजुर्ग तो कभी बच्चे गिर जाते हैं आने वाले पंचायती चुनाव में प्रतिनिधि यदि प्रचार में आते हैं तो सबको इसी रास्ते से जाना पड़ेगा और सबका बहिष्कार किया जाएग।


रिपोर्टर