हाथभट्टी की देशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त, 1.11 लाख रुपये का माल बरामद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 05, 2025
- 151 views
भिवंडी: भिवंडी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथभट्टी से बनी देशी शराब का भारी जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई 4 दिसंबर 2024 को गुन्हे शाखा, घटक-2 भिवंडी की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मौके से लगभग 1.11 लाख रुपये कीमत की हाथभट्टी की देशी शराब जब्त की है।
भिवंडी अपराध शाखा युनिट -2 पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनावणे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक रामचंद्र जाधव व उनकी टीम ने भिवंडी के आलिमघर इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी रुपेश नारायण पाटिल ( 35), निवासी आलिमघर, भिवंडी के कब्जे से 1,115 लीटर हाथभट्टी से तैयार की गई अवैध देशी शराब बरामद की गई। जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,11,500 रूपये बताई जाती है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ नारपोली पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1307/2025 के तहत महाराष्ट्र देशी दारू अधिनियम 1949 की धारा 65(ई) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ठाणे पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत पुलिस उप आयुक्त (गुन्हे) अमरसिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागड़े (शोध-1) के मार्गदर्शन में भिवंडी अपराध शाखा पुलिस पथक द्वारा की गई। इस छापेमारी में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनावणे, सहायक पुलिस निरीक्षक मिथुन भोंईर, पुलिस उप निरीक्षक रामचंद्र जाधव, रविंद्र बी.पाटिल, पुलिस हवलदार किशोर थोरात, प्रकाश पाटिल, शशिकांत यादव, निलेश बोसले व सफराज तडवी की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से भिवंडी क्षेत्र में अवैध हाथभट्टी शराब के कारोबार को बड़ा झटका माना जा रहा है।


रिपोर्टर