डीएम की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 08, 2025
- 37 views
रोहतास । जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गयी,जिसमें जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल 42669.49 लाख रूपया का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसमें 01 अप्रैल से 30 नवंबर,2025 तक कुल 11537.54 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा विभाग से प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत वसूली हेतु निदेशित किया गया।खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रोहतास जिलान्तर्गत वर्तमान में 20 बालूघाटों में से कुल 08 बालूघाट संचालित हैं एवं निलामित शेष बचे 03 बालूघाट यथा- रोहतास सोन ब्लॉक 08, 9अ तथा 9B का सीटीई-सीटीओ प्राप्त करने हेतु मामला प्रक्रियाधीन है।जिलान्तर्गत प्रत्यार्पित-रद्द कुल 07 बालूघाटों यथा- रोहतास सोन ब्लॉक 01, 02, 04, 06, 10, 12, 15 का पुनः ई-नीलामी हेतु कार्रवाई की गयी है तथा एक बालू घाट संख्या रोहतास सोन ब्लॉक 16 का मामला माननीय उच्च न्यायालय,पटना द्वारा सीडब्लूजेसीन0- 9808/2025 में 05 अगस्त 2025 को पारित आदेश के अलोक में नीलामी पर रोक लगायी गयी है। अवैध खनन,परिवहन एवं भण्डारण के बिंदु पर खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर तक कुल 1367 छापेमारी करते हुए 58 प्राथमिकी दर्ज की गयी है,जिसमें कुल 101 वाहनों को जब्त करते हुए 95.89 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को नियमित रूप से छापेमारी को बढ़ाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। वित्तीय वर्ष-2025-26 में विभाग द्वारा कार्य विभाग मद में कुल 3702.07 लाख रूपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसके विरूद्ध अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 तक कुल 1154.74 लाख रूपये की वसूली की गई है। नीलाम पत्रवाद में जिलाधिकारी द्वारा लंबित राशि की अधिकतम वसूली के लिए बॉडी वारंट तथा डिस्ट्रेस वारंट निर्गत करने का भी निदेश दिया गया।


रिपोर्टर