भिवंडी मनपा में संत संताजी जगनाडे महाराज जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

महानगरपालिका मुख्यालय में पुष्पहार अर्पित कर संत के विचारों को किया गया स्मरण


भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका में मंगलवार को संत संताजी जगनाडे महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 18 फरवरी 2025 के परिपत्रक तथा महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।महानगरपालिका मुख्यालय के तल मंजिल पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने संत संताजी जगनाडे महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया। इस अवसर पर संत संताजी महाराज के सामाजिक, आध्यात्मिक और धार्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संत संताजी जगनाडे महाराज द्वारा समाज सुधार और समरसता के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उप आयुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर, सहायक आयुक्त (निर्वाचन) नितीन पाटील, कर मूल्यांकन विभाग प्रमुख सुधीर गुरव, समाज कल्याण विभाग प्रमुख मिलिंद पलसूले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार, मार्केट विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, उद्यान विभाग प्रमुख निलेश संखे सहित महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम शांत एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट