युवती से छेड़छाड़, परिचित युवक पर विनयभंग का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 09, 2025
- 96 views
भिवंडी। शहर के कोनगांव पुलिस थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके परिचित युवक के खिलाफ विनयभंग का केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, कोनगांव इलाके की एक इमारत में रहने वाली युवती 21 नवंबर की शाम करीब 7 बजे काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान डोंबिवली निवासी जय उर्फ अनिकेत आजाद बोहत (24) ने उसके रहने की इमारत की सीढ़ियों पर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद युवती काफी सहमी हुई थी, जिसके चलते उसने करीब 15 दिन बाद कोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 दिसंबर को सीआर नंबर 557 के तहत बीएनएस की धारा 73 और 352(3) में मामला दर्ज किया है।फिलहाल कोनगांव पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।


रिपोर्टर