डीएम के जनता दरबार में 50 मामले आए

रोहतास । जिला पदाधिकारी की देख-रेख में जिला जनता दरबार का आयोजन डीआरडीए के सभा कक्ष किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा,निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग,सभी अंचलाधिकारी एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जनता दरबार में कुल 53 व्यक्ति उपस्थित हुए,जिनके आवेदन-पत्रों को विषयवार-विभागवार यथा-राजस्व, विकास,विद्युत,लोक स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित जिला पदाधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों को हस्तगत करा दिया गया, ताकि ससमय उनकी समस्याओं का निदान हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट