268 लीटर शराब के साथ पिकअप जप्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 20, 2025
- 127 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोहुआ ओभर ब्रिज के पास से पुलिस के द्वारा छापामारी के क्रम में एक पिकप नंबर UP65BT8429 से 30 कार्टून ब्ल्यू लाइम देशी शराब मसाला शराब बरामद की गई जिसकी कुल मात्रा 268 लीटर बताई जाती है। पुलिस ने देशी शराब बरामद कर विधिवत पिकअप को भी जप्त किया लेकिन गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा। पुरुष इस मामले में थाने में प्राथमिक की दर्ज कर आगे के कार्रवाई में जुट गई।


रिपोर्टर